फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The pair of brothers Chetan and Yash are doing wonders in racing events.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेतन और यश दो भाइयों की जोड़ी दौड़ स्पर्धा में कर रही कमाल

Mon, 24 Jun 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
The pair of brothers Chetan and Yash are doing wonders in racing events.

विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु निवासी चेतन और यश दो भाई विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में बेहतरीन जोड़ी के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। यश की आयु 14 वर्ष है, जबकि उसके छोटे भाई चेतन की उम्र में 13 वर्ष है। दोनों भाई पिछले तीन वर्ष से कोच विनोद शर्मा के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिता अशोक कुमार मैकेनिक हैं, जबकि मां सीमा गृहणी हैं।
यश स्टेट लेवल का खिलाड़ी है और चेतन अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहा है। वह जिलास्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर रहा है। उम्र भले ही कम हो, लेकिन दोनों भाई अंडर-16 के खिलाड़ियों के साथ दौड़ते देखे जा सकते हैं। खिलाड़ी यश ने अगस्त 2022 में 24वें जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर दौड़ में और रजत पदक प्राप्त किया और लंबी छलांग में अंडर-14 के खिलाड़ियों में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

2022 में जिला स्कूल टूर्नामेंट में हाई जंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रिले रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। खिलाड़ी यश ने वर्ष 2023 में जिलास्तर की दौड़ स्पर्धा में भाग लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। 2023 में 19वीं झज्जर जिला ऐज ग्रुप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया व 400 मीटर में कांस्य पदक जीता। अंडर-16 के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। 2023-24 के जिला स्कूल टूर्नामेंट में रिले रेस में अंडर-16 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक बार फिर से अपना इतिहास दोहराया। दूसरी तरफ चेतन अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उन्होंने 2022 में 24वीं झज्जर जिला चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2023 में 19वीं झज्जर जिला की ऐज ग्रुप एथलेटिक चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed