फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The only light of the house got extinguished in a head-on collision between two bikes

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुझा घर का इकलौता चिराग

Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The only light of the house got extinguished in a head-on collision between two bikes
साल्हावास। निलाहेडी-लडायन सड़क पर शनिवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

गांव निलाहेड़ी निवासी 21 वर्षीय युवक रूपेश अपने दोस्त के साथ बाइक पर लडायन गांव से जिम से लौट रहा था। उसी दौरान लड़ायन गांव की ओर से कंपनी से ड्यूटी खत्म कर आ रहे बाइक सवार हरीश से उनकी टक्कर हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। रूपेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल झज्जर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक रूपेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपने पीछे पिता रामचंद्र शास्त्री, मां रेखा देवी, दादा रामौतार व दादी संतरा को बिलखते छोड़ गया। इस मामले में थाना प्रभारी व इंसपेक्टर हरेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दूसरी बाइक के चालक हरीश निवासी लडायन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसका रेवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक रूपेश के शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed