{"_id":"6966b257101d4cbb1502f954","slug":"the-ndc-portal-is-down-services-suspended-for-48-hours-for-maintenance-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130549-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनडीसी पोर्टल ठप, मेंटेनेंस के नाम पर 48 घंटे सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनडीसी पोर्टल ठप, मेंटेनेंस के नाम पर 48 घंटे सेवाएं बंद
विज्ञापन
13jjrp21- शहर के पुरानी तहसील रोड पर स्थित नगर परिषद का कार्यालय। संवाद
झज्जर। स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय का एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल अगले 48 घंटे के लिए मेंटेनेंस पर रखा गया है ऐसे में पोर्टल पर केवल प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो सकेगा। इसके अलावा अन्य सेवाएं 48 घंटे तक काम नहीं करेंगी।
पोर्टल पर प्रॉपर्टी टैक्स भरा जाएगा लेकिन उसमें भी चालान की रसीद नहीं निकल पाएगी। पोर्टल पर मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद ही रसीद निकाली जा सकेगी। एनडीसी पोर्टल पर मेंटेनेंस का काम शुरू होने के कारण मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद कोई काम नहीं हो सका।
नगर परिषद में कुछ लोग अपने काम करवाने के लिए आए लेकिन उनके काम नहीं हुए। उनको पोर्टल के मेंटेनेंस का हवाला दिया गया। इसके चलते लोगों को लौटना पड़ा। पोर्टल वीरवार दोपहर बाद चालू हो सकेगा। उसके बाद ही लोगों के काम हो सकेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एनडीसी पोर्टल चल रहा था और लोगों के काम भी हो रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों के पास पोर्टल मेंनटेंसस का मैसेज आया जो वीरवार तक किया जाएगा।
नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने सहित मेंटेंस का काम किया जा रहा है।
नई प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य काम नहीं होंगे
एनडीसी पोर्टल के माध्यम से प्रापर्टी टैक्स जमा करने के अलावा कचरा संग्रहण टैक्स, विकास शुल्क, नई प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव, नया पंजीकरण, एनआरआई, विदेशी नागरिक पंजीकरण, आवेदन की वर्तमान स्थिति, गलतियों में सुधार किया जा सकता है। फिलहाल 48 घंटे यह काम नहीं हो सकेंगे।
जिले में 41 हजार से अधिक प्रॉपर्टी
जिले में इस समय लगभग 41 हजार के आसपास प्रॉपर्टी है। इसके अलावा नगर परिषद में प्रतिदिन 30 से 40 लोग अपने काम करवाने के लिए आते हैं। इस समय प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन का काम भी जारी है। इसके अलावा लाल डोर के प्रमाण पत्र भी तैयार किए जा रहे हैं।