{"_id":"6aee3a2ce35a5453e5039861","slug":"the-nation-will-become-self-reliant-in-the-light-of-research-prakash-jhajjar-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1003-163550-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध की रोशनी से आत्मनिर्भर बनेगा देश : प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध की रोशनी से आत्मनिर्भर बनेगा देश : प्रकाश
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुक्रवार कुलपति प्रो. प्रकास सिंह की ओर से शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. प्रकास सिंह ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापरक और उपयोगी शोध को बढ़ावा देना होगा। विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है बल्कि शोध और नवाचार के माध्यम से देश की आवश्यकताओं का समाधान तलाशना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि दिवाली प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का पर्व है। सभी को इस पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने शिक्षकों और विभागाध्यक्षों से शोध की गुणवत्ता बढ़ाने तथा नए क्षेत्रों में कार्य करने का आह्वान किया। संवाद