फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The mortal remains of Naib Subedar Krishna Kumar are expected to reach Jhajjar by tonight

आज रात तक नायब सूबेदार कृष्ण कुमार का पार्थिव शरीर झज्जर पहुंचने की उम्मीद

Wed, 03 Mar 2021 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The mortal remains of Naib Subedar Krishna Kumar are expected to reach Jhajjar by tonight
नायब सूबेदार कृष्ण कुमार के घर के बैठी महिलाएं व परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सोमवार की अल सुबह मणिपुर में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए सुलोधा गांव के लाडले व असम राइफल का जवान नायब सूबेदार कृष्ण कुमार पार्थिव शरीर बुधवार रात तक झज्जर पहुंचने की संभावना है। मंगलवार दोपहर के समय उनके पार्थिव शरीर को मणिपुर-बर्मा बॉर्डर से इंफाल लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी बाद हवाई जहाज की कोई उड़ान न होने के उनके पार्थिव शरीर को शाम तक दिल्ली नहीं लाया जा सका। बुधवार को दोपहर एक बजे हवाई जहाज से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के लिए रवाना होगा और शाम को करीब पांच बजे तक दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली में सलामी के बाद उसे गांव के लिए रवाना किया जाएगा। परिवार के लोगों का कहना है कि वीरवार की सुबह सैनिक सम्मान के साथ अंतेष्टि की जाएगी। मंगलवार को भी परिवार के लोग दिनभर सेना के अधिकारियों से संपर्क में रहे। मंगलवार की शाम को बताया गया कि इंफाल से शाम साढ़े तीन बजे के बाद कोई फ्लाइट न होने के कारण पार्थिव शरीर दिल्ली नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन

कृष्ण के परिजन कुलदीप सिंह ने बताया कि नायब सूबेदार कृष्ण कुमार वर्ष 2006 में असम राइफल में भर्ती हुआ था। इस समय उनकी ड्यूटी मणिपुर-बर्मा बॉर्डर पर थी। सेना के अधिकारियों ने उनके परिजनों को सूचना दी है कि एक घटना में गोली लगने से सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे कृष्ण कुमार वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। परिवार व गांव के लोग दिन भर नायब सूबेदार कृष्ण के घर के सामने बैठे रहे। वहीं काफी संख्या में महिलाएं भी उनके घर पर पहुंची। गांव में उनके निधन की सूचना पहुंची तो उसके बाद से मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed