फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The market for heaters, geysers and blowers has warmed up due to the cold.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी से गर्म हुआ हीटर, गीजर और ब्लोअर का बाजार

Fri, 05 Dec 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The market for heaters, geysers and blowers has warmed up due to the cold.
फोटो 55 : रेलवे रोड पर एक दुकान पर रखे गीजर, हीटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान। संवाद-------
बहादुरगढ़। सर्दी शुरू होने के साथ ही शहर में हीटिंग उपकरणों की मांग में उछाल आया है। बाजारों में गीजर, रूम हीटर, ब्लोअर और पानी गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पिछले वर्षों के मुकाबले इनके दामों में भी काफी उछाल आया है। व्यापारियों के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते में ही हीटिंग उत्पादों की बिक्री शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक राजीव शर्मा, विनोद कुमार, गौरव गर्ग ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही गीजर और रूम हीटर की बिक्री शुरू हुई थी। दुकानदारों के अनुसार छोटे परिवार और किराएदारों के बीच इंस्टेंट गीजर की डिमांड सबसे अधिक है।
विज्ञापन

वहीं बड़े घरों में स्टोरेज गीजर और ऑयल फील्ड रूम हीटर की मांग तेजी से बढ़ी है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मांग बढऩे के कारण कंपनियों ने कई उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। छोटे गीजर की कीमतें जहां 2,000 से 3,500 रुपये और इलेक्ट्रिक व गैस गीजर के क्षमता के अनुसार इनके रेट तय हैं, जो 20-25 हजार तक के भी हैं। वहीं बड़े ब्रांडेड रूम हीटर 6,000 से 12,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। हालांकि कुछ सस्ते उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed