फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The kabaddi team secured second place in Haryana.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी टीम ने हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया

Sun, 23 Aug 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The kabaddi team secured second place in Haryana.
23jjrp22-मुख्याति​थि के साथ  कबड्डी में प्रदेश में दूसरा हासिल करने वाली टीम। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। 59वीं राज्यस्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चरखी दादरी में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने भाग लिया। जिला झज्जर की ओर से खेलते हुए सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कासनी की अंडर-14 लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करनाल और सेमीफाइनल में पानीपत की टीम को हराकर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जय भगवान शर्मा ने खिलाड़ियों और कोच पवन धनखड़ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कोच पवन धनखड़ द्वारा खिलाड़ियों को नियमित रूप से बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका परिणाम प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सुखबीर सिंह धनखड़ ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने कबड्डी के साथ-साथ बेसबॉल और वॉलीबॉल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। खेलों में शानदार उपलब्धियों के चलते विद्यालय के विद्यार्थियों को अब तक लाखों रुपये की छात्रवृत्तियां भी प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा। इस अवसर पर चरखी दादरी के एईओ प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, जय सिंह और सोमबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed