फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The issue of establishing a Sainik School was raised at the meeting of ex-servicemen.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों की बैठक में सैनिक स्कूल बनाने का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The issue of establishing a Sainik School was raised at the meeting of ex-servicemen.
साल्हावास। तहसील मातनहेल के सामुदायिक केंद्र में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ ग्राम सरपंच विजय लता, मातनहेल गोशाला सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मातनहेल आईटीआई में सीनियर डिवीजन एनसीसी (लड़के व लड़कियों) की शाखा को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं राजकीय कॉलेज मातनहेल में एनसीसी खोलने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास विचाराधीन है जिसके लिए शीघ्र चंडीगढ़ जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय कॉलेज मातनहेल की बिल्डिंग को लेकर पूर्व सैनिक वर्ष 2021 से प्रयासरत हैं जिसका असर अब विधानसभा में भी दिखाई देने लगा है। बैठक में मातनहेल में प्रस्तावित सैनिक स्कूल की मांग को दोबारा उठाया गया जिसके लिए ग्राम पंचायत पहले ही 61 एकड़ भूमि उपलब्ध करा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed