फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Hindi census assessment exam was held on the first day, and the mathematics assessment will be conducted today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले दिन हुई हिंदी की सेंसस असेसमेंट परीक्षा, आज गणित का होगा मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Hindi census assessment exam was held on the first day, and the mathematics assessment will be conducted today.
29jjrp22- ​शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित सेंसस असेसमेंट परीक्षा लेते ​शिक्षक। स्रोत-​शिक्षा विभ
झज्जर। सभी प्राथमिक विद्यालयों में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का दो दिवसीय सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन हिंदी भाषा के वर्ण, शब्द, वाक्य व अनुच्छेद पठन अनुसार का आकलन किया। वहीं दूसरे दिन 30 दिसंबर को गणित विषय के संख्या पहचान, जोड़, घटाव व गुणा जैसे सवालों से आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पहली कक्षा में 2914, दूसरी कक्षा में 2977 व तीसरी कक्षा में 3184 विद्यार्थी हैं। टीम में गठित शिक्षकों ने अलग-अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों का आकलन किया ताकि ग्रेड में सुधार लाया जा सके। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का आकलन है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपने मोबाइल पर निपुण टीचर एप लॉग इन व अपडेट करवाकर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट किया। साथ ही विद्यार्थियों से सवाल किए। इसका जवाब एप पर डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जानने के लिए दो दिवसीय सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट सोमवार को शुरू हो गया है। दो दिन सर्वे में विद्यार्थियों की हिंदी व गणित विषय पर पकड़ को लेकर आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर समझने के लिए है। सभी शिक्षकों को इसे निर्देशों के अनुसार ही पूरा करने को कहा गया है।
डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed