{"_id":"6967fef36caa79c7400d11a9","slug":"the-health-of-more-than-100-factory-workers-was-checked-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120304-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 से ज्यादा फैक्टरी वर्करों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 से ज्यादा फैक्टरी वर्करों का जांचा स्वास्थ्य
Thu, 15 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट बी में आयोजित शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करते
बहादुरगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए निशुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के मार्गदर्शन तथा कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
एमआईई पार्ट-बी स्थित गोयल पैकर में आयोजित इस शिविर में कंपनी के निदेशक नीरज गोयल एवं उनके पुत्र आर्यन गोयल के सहयोग से 100 से अधिक कर्मचारियों ने लाभ उठाया। शिविर में सहयोगी संस्था कांता देवी जय प्रकाश जैन ट्रस्ट द्वारा दो डॉक्टरों की सेवाएं सराहनीय रहीं।
इस अवसर पर कोबी महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम गोयल, सुनील गर्ग, गगन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर जिले की बहादुरगढ़ शाखा से प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश व उनकी टीम ने स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था संभाली।