फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The first dog shelter home in Bahadurgarh will be built under MIE Part-B at a cost of 82 lakh rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमआईई पार्ट-बी में 82 लाख से बनेगा बहादुरगढ़ का पहला डॉग शेल्टर होम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The first dog shelter home in Bahadurgarh will be built under MIE Part-B at a cost of 82 lakh rupees.
-फोटो 54 : सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।
बहादुरगढ़। शहर में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एमआईई पार्ट-बी क्षेत्र में पीवीसी मार्केट की ओर खाली कराई गई जमीन पर शहर का पहला डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 82 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए 3,000 आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिषद की ओर से करीब 36 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

डॉग शेल्टर में आवारा कुत्तों की देखभाल सुनिश्चित होगी। वहीं आमजन की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी (बधियाकरण), इलाज, रेबीज फ्री टीकाकरण के साथ-साथ आक्रामक कुत्तों को रखने के लिए अलग-अलग बाड़े भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेल्टर होम में होने वाली हर गतिविधि पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा नगर परिषद की प्राथमिकता है।

इसी के तहत शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी कराने और रेबीज फ्री टीकाकरण के बाद उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ने की प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed