फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The first case of theft was registered against Katia in Charkhidadri police station in 2008

Jhajjar-Bahadurgarh News: कातिया के खिलाफ 2008 में चरखीदादरी थाने में दर्ज हुआ था चोरी का पहला मामला

Mon, 06 Mar 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The first case of theft was registered against Katia in Charkhidadri police station in 2008

विज्ञापन
दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया नीरज उर्फ कातिया के खिलाफ झज्जर जिले के चरखीदादरी पुलिस थाने में वर्ष 2008 में चोरी का पहला मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद अपराध में कदम दर कदम बढ़ाता गया। बेरी पुलिस के रिकाॅर्ड के अनुसार दुबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया के खिलाफ भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर व दिल्ली आदि में 15 मामले दर्ज हैं। इसमें मर्डर, डकैती की साजिश रचते हुए, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व लड़ाई-झगड़े के बेरी थाने में सात, झज्जर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। 2009 में दर्ज हुए मर्डर के एक केस व एक अन्य मामले में नीरज बरी हो चुका है।
उसके खिलाफ चारखीदादरी पुलिस थाने में पहला मामला अगस्त 2008 में चोरी का दर्ज हुआ था। इस साल उसके खिलाफ बेरी थाने में कई मामले दर्ज हुए थे। उसके बाद 2009 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। उसमें वह बरी हो चुका है। वर्ष 2014 में उसके खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का और वर्ष 2014 में बेरी व 2019 में होली के दिन कातिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर छुछकवास चौक पर पुलिस चौक के पास अच्छेज गांव निवासी भीम सिंह की हत्या की थी। झज्जर जिले में पुलिस के रिकाॅर्ड के अनुसार सभी मामलों में नीरज उर्फ कातिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। भीम होली के दिन 21 मार्च 2019 को घर का सामान लेने के लिए गांव से छुछकवास गया था। रास्ते में नीरज उर्फ कातिया निवासी दुबलधन ने साथियों के साथ मिलकर डंडे, तलवार व हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। भीम पर कई गोलियां बरसाई गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली पुलिस की तरफ से मुठभेड़ के दौरान नीरज उर्फ कातिया की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी हमारे पास नहीं आई है। फिर भी पुलिस इसका रिकाॅर्ड देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed