फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The elderly got old age pension in Gwalisan village instead of another village

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे गांव की बजाय ग्वालीसन गांव में ही मिले बुजुृर्गों को वृद्धा पेंशन

Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The elderly got old age pension in Gwalisan village instead of another village
25jjrp18- झज्जर के ग्वालीसन गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जिला उपायुक्त। स्रोत- सूचना  - फोटो : chineni
झज्जर। जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव का मंगलवार को दूसरा पड़ाव रहा। जिला प्रशासन ने गांव ग्वालीसन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव किया और ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याओं को रखा। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शिरकत की है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम सरपंच प्रीति ने जहाजगढ़ एपी लाइन को बदलने की मांग रखी जो खेतों के लिए आई हुई है। यह ग्वालीसन से लेकर खेड़ी तक है जो बहुत ही खराब हालत में है। इस लाइन के नीचे मकान भी बने हुए है। वहीं इसके बीच में कोई कनेक्शन भी नहीं है। संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस मामले का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। झज्जर व छुछकवास की तरफ से शाम पांच के बाद बस को चलाने की मांग रखी गई। वहीं, इसके अलावा ग्रामीणों की मांग के अनुसार 15 दिनों के लिए एक बस और चलाने की बात कही, लेकिन अगर उसमें संख्या के अनुसार सवारी नहीं हो पाई तो बस को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के खेल स्टेडियम को ठीक कराने की मांग भी रखी गई। वहीं बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए छुछकवास जाना पड़ता है। इसके लिए गांव में ही सुविधा करने की मांग रखी। इस पर डीसी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



ग्वालीसन से बिरड माजरा तक के रास्ते को पक्की सड़क बनाने की मांग रखी। यह रोड कच्चा है। इसे लेकर छह महीने में कार्य शुरू कराने की बात कही गई। अनुसूचित जाति बस्ती में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की मांग रखी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने इसका अनुमान एक महीने में बनाकर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पार्षद वीरभान, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ निशा तंवर, जीएम रोडवेज संजीव तिहाल, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप आर्य, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार व समाजसेवी राकेश कुमार मौजूद रहे।

25jjrp18- झज्जर के ग्वालीसन गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जिला उपायुक्त। स्रोत- सूचना 

25jjrp18- झज्जर के ग्वालीसन गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए जिला उपायुक्त। स्रोत- सूचना - फोटो : chineni

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed