फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Dhanush Swayamvar was enacted during the

Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलीला में हुआ धनुष स्वयंवर का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Dhanush Swayamvar was enacted during the
बहादुरगढ़। शहर से सटे परनाला गांव में श्री हरि सेवा समिति परनाला हसनपुर की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को श्रीरामलीला महोत्सव में धनुष स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया। जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रामलीला में आयोजित स्वयंवर में प्रभू श्रीराम गुरु की आज्ञा से जैसे ही शिव धनुष को उठाकर प्रतंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं तो धनुष टूट जाता है। चारों ओर श्रीराम की जय-जयकार होती है। आसमान से देवता भी उन पर फूूल बरसाते हैं। सीता उनको वरमाला पहनाती है। तभी वहां पर परशुराम पहुंच जाते हैं जो शिव धनुष टूटने से बेहद गुस्से में नजर आते हैं। शिव धनुष तोड़ने वाले को ललकारते हैं। जिससे लक्ष्मण बीच में आ जाते हैं। दोनों के बीच जमकर संवाद होता है। दोनों के बीच बात युद्ध तक पहुंच जाती है। तभी श्रीराम लक्ष्मण को शांत करते हैं और भगवान परशुराम को अपना अलौकिक रूप दिखाते हैं। तभी परशुराम शांत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed