फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The destruction of the Aravalli range will inevitably lead to drought in Haryana and Rajasthan: Ramkishan

अरावली खत्म होने से हरियाणा-राजस्थान में सूखा तय : रामकिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The destruction of the Aravalli range will inevitably lead to drought in Haryana and Rajasthan: Ramkishan
-फोटो 55 : शहर में प्रदर्शन करते एसयूसीआई के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लाइनपार के सुभाष नगर क्षेत्र में अरावली पर्वत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि अरावली के खत्म होने से हरियाणा-राजस्थान में सूखा, तापमान वृद्धि और जैव विविधता का नुकसान तय है।
विज्ञापन

इसके अलावा बनास, लूणी और साहिबी जैसी नदियां सूखने की कगार पर पहुंच सकती हैं। अरावली पर्वत शृंखला लगभग 800 किलोमीटर लंबी है और प्रति हेक्टेयर करीब 20 लाख लीटर भूजल पुनर्भरण की क्षमता रखती है। यह प्राकृतिक डस्ट बैरियर के रूप में थार मरुस्थल के फैलाव को रोकती है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि खनन और वनों की कटाई बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे प्रदूषक कण बढ़ेंगे जिससे स्मॉग की समस्या गंभीर हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निरस्त करने की मांग की जिसमें 100 मीटर से कम ऊंचाई की पहाड़ियों को अरावली पर्वत श्रेणी से बाहर कर उनमें खनन की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संगठन सदस्य विद्या देवी ने इसे केंद्र की सरकार का जनविरोधी कदम बताते हुए व्यापक जनआंदोलन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed