फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The day dedicated to the virtue of 'Uttam Tap' (Supreme Penance) was observed during the Dashlakshan Mahaparv.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दशलक्षण महापर्व पर उत्तम तप धर्म दिवस मनाया गया

Tue, 22 Sep 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
The day dedicated to the virtue of 'Uttam Tap' (Supreme Penance) was observed during the Dashlakshan Mahaparv.
-फोटो 81 : श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना श्रद्धालु। स्रोत समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दशलक्षण पर्युषण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को शहर के सभी जैन मंदिरों में उत्तम तप धर्म दिवस मनाया गया। पद्म प्रभु श्री दिगंबर जैन मंदिर, महावीर दिगंबर जैन मंदिर और अनाजमंडी पांडूशिला सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। पूजन प्रक्रिया पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अग्रवाल कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में महिलाओं ने 48 दीपों से भक्ति भाव से भक्ताम्बर का पाठ करते हुए आरती भी की।
सकल जैन समाज बहादुरगढ़ के महासचिव अरविंद जैन ने बताया कि मंगलवार को उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। अनाजमंडी पांडूशिला समिति के प्रधान सुनील जैन ने भी इसकी जानकारी दी। जैन मंदिरों में धर्माचार्यों ने प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा कि कल्याण के लिए तप करना अत्यंत आवश्यक है। तप करने वाला मनुष्य अपने जीवन को निर्मल बना सकता है। मानव का कल्याण तप से ही संभव है। जीवन को पावन और मंगलमय बनाने के लिए त्याग परमावश्यक है।
विज्ञापन

धर्माचार्यों ने बताया कि हमारी संस्कृति में भोग का नहीं, बल्कि योग का महत्व है। संग्रह के बजाय त्याग को प्राथमिकता दी जाती है। मनुष्य की प्रतिष्ठा उसकी त्याग वृत्ति से बनती है। लोभी व्यक्ति की मानसिकता अपवित्र होती है। ऐसा व्यक्ति कभी भी महानता को प्राप्त नहीं कर सकता। दूसरों की भलाई के लिए अपनी वस्तु को छोड़ देना ही सच्चा त्याग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed