{"_id":"695c271a9afe50777e0cba19","slug":"the-cyber-cell-team-recovered-25-missing-mobile-phones-in-20-days-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130256-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर सेल टीम ने 20 दिन में बरामद किए 25 गुमशुदा मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर सेल टीम ने 20 दिन में बरामद किए 25 गुमशुदा मोबाइल फोन
विज्ञापन
05jjrp01- लोगों को उनके मोबाइल सौंपते पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया। स्रोत-पुलिस
झज्जर। साइबर सेल टीम ने 20 दिनों के अंदर करीब 6 लाख 30 हजार रुपये के 25 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल केवल संपर्क का साधन नहीं रह गया है।
मोबाइल में जरूरी दस्तावेज, बैंकिंग जानकारी, निजी फोटो व महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में मोबाइल गुम होने पर आम नागरिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुलिस उपायुक्त ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर जल्द से जल्द ट्रेस किया जा सके। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस उपायुक्त क्राइम कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए।
विज्ञापन
वर्जन
उनका मोबाइल 12 सितंबर 2025 को दूध लेने जाते समय गिर गया था। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और निजी यादें थीं। फोन वापस मिलने पर मुझे बहुत राहत मिली।
शिवानी घोष निवासी बहादुरगढ़
मोटरसाइकिल से जाते समय मोबाइल गुम हो गया था। मोबाइल वापस मिलना मेरे लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
जयंत दुआ निवासी बहादुरगढ़
घूमने के दौरान मेरा मोबाइल खो गया था और मैं काफी परेशान थी। पुलिस की मदद से मोबाइल वापस मिला।
करुणा निवासी बहादुरगढ़
खेतों में जाते समय रास्ते में मेरा मोबाइल गिर गया था। इसमें जरूरी नंबर और डाटा था। मोबाइल वापस मिलने पर बहुत खुशी हुई।
राकेश निवासी निमली गांव
पेट्रोल पंप जाते समय मेरा मोबाइल कहीं गिर गया था। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और यादगार तस्वीरें थीं। मैं झज्जर पुलिस और साइबर सेल टीम का दिल से धन्यवाद करता हूं।
मोहम्मद सरूप निवासी बिहार