{"_id":"61a14269aa9826087b062af3","slug":"the-crowd-gathered-at-the-tikri-border-on-the-return-of-the-law-the-way-remained-open-bahadurgarh-news-rtk631018119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून वापसी पर टीकरी बार्डर पर जुटी भीड़, खुला रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून वापसी पर टीकरी बार्डर पर जुटी भीड़, खुला रहा रास्ता
विज्ञापन
बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की सभा में बैठे किसान। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा और किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर टीकरी बार्डर पर किसानों की अच्छी भीड़ जुटी। बार्डर पर एक तरफ चली किसानों की सभा में खुशियां मनाई गईं और दूसरी तरफ हरियाणा-दिल्ली में आने-जाने के लिए चार सप्ताह पहले खोला गया पांच फुट चौड़ा रास्ता कड़ी सुरक्षा के बीच खुला रहा और दुपहिया वाहन व पैदल राहगीर आते-जाते रहे।
टीकरी बार्डर पर शुक्रवार को सुबह ही किसानों का आना शुरू हो गया था। काफी संख्या में किसान कुछ देर ठहरकर बार्डर से लौटते भी रहे। नजारा ऐसा ही रहा जैसा शुरुआत के कुछ महीनों में आंदोलन के पीक दिनों में होता था। पूरे बहादुरगढ़ शहर में आंदोलन की रौनक नजर आई। लोकप्रिय पंजाबी कलाकारों सितेंद्र सत्ती, मंजीत मावी पंजाबी गायक ने गीत सुनाया, वीर सिंह पंजाबी गायक ने अपनी प्रस्तुतियां देकर आंदोलनकारियों का मनोरंजन किया। डॉक्टर सवाई मानसिंह ने आंदोलन में सक्रिय रहे निहंग सरदारों का फूल मालाओं से स्वागत किया। संयुक्त किसान मोर्चा की टीकरी बार्डर कमेटी के सदस्यों ने आंदोलन की वर्षगांठ और कानून वापसी की खुशी में डांस किया।
किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कानून वापसी के लिए हरियाणा पंजाब के किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों ने बहुत धैर्य से काम लिया। सरकार ने हमें आतंकवादी, खालिस्तानी तक कहा, जिसको हम भूल नहीं सकते। मोदी सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी जंग जीती है। सरकार ने हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई के रूप हमें बांटने की कोशिश भी की। हमें देश को बचाना है, देश की आर्थिक आजादी के लिए लड़ना है। अब हमारा अगला निशाना मिशन यूपी है।
विज्ञापन
दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल ने कहा कि खाप ने आंदोलन में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई। खाप आंदोलनकारियों के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने देगी। आंदोलन की टीकरी बार्डर कमेटी कहे तो 2000 किलोग्राम आटा तुरंत उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के बूटा सिंह बुर्जगिल, नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान राजपाल, इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियन हरदीप सिंह, भाकियू डकोंडा के नेता बलदेव सिंह भाई रूपा, भारतीय किसान सभा रतिया के तेजिंदर सिंह, बीकेयू पंजाब के सुरिंदर डांडिया, चरखी दादरी से आए स्वामी श्रद्धानंद, बीकेयू फतेहाबाद के मास्टर रणजीत सिंह, फरीदाबाद से आए वैज्ञानिक विश्वजीत राय, लोक मोर्चा पंजाब के सचिव जगमेल सिंह, पंजाब की जसबीर कौर नट और चरखी दादरी से आए सांगवान खाप के उप प्रधान इंद्रजीत सिंह ने भी टीकरी बार्डर सभा में किसानों को संबोधित किया।