फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The construction of the stadium was not completed even in four years

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार साल में भी पूरा नहीं हुआ स्टेडियम का निर्माण

Sun, 18 Jun 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The construction of the stadium was not completed even in four years
झज्जर। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण में बार-बार बाधाएं आ रही हैं। वर्ष 2012 में कांग्रेस के शासन काल में स्टेडियम की घोषणा हुई, लेकिन करीब आठ साल तक जमीन नहीं मिली। 2019 में भाजपा सरकार के दौरान सिलाना गांव में जमीन को मंजूरी मिली इसके बाद अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का भूमि पूजन किया। उस समय इसका बजट 19.77 करोड़ रुपये था, लेकिन केवल 9 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ। बजट की कमी के साथ अब एक और समस्या खड़ी हो गई है, स्टेडियम के साथ लगती जमीन में करीब तीस फुट गहराई तक अवैध खनन हो चुका है इस कारण चाहर दीवारी और खेल के लिए कोर्ट बनाने में समस्या आ रही है।इस समस्या का समाधान करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट और बढ़ रहा है। चाहर दीवारी का काम भी इसके बाद पूरा हो पाएगा और उसके बाद ही खेल मैदान तैयार हो पाएंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सिलाना की तरफ से करीब 20 एकड़ जमीन भी फ्री में दी जा चुकी है। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो पाएगी। इस स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी मैदान, स्वीमिंग पुल, स्टेज, रनिंग ट्रैक, फर्स्ट एड रूम, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं इस स्टेडियम में मुहैया कराई जाएंगी। जबकि झज्जर जिला मुख्यालय पर मात्र महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम ही है, जहां केवल बॉक्सिंग हाल की सुविधा है। वहीं क्रिकेट के लिए नेहरू कॉलेज का खेल स्टेडियम है। इसके अलावा कोई भी खेल स्टेडियम जिला मुख्यालय पर नहीं है।
विज्ञापन


- वर्जन
सरकार की तरफ से स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट जारी करना था, लेकिन अब तक करीब 9 करोड़ रुपये ही जारी हो पाए हैं। अब अवैध खनन के कारण चाहर दीवारी आदि के लिए करीब डेढ़ करोड़ का खर्च और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजेश कुमार, ठेकेदार।


स्टेडियम की जमीन के साथ लगते खेतों में करीब तीन फुट तक अवैध खनन हुआ है। इसकी वजह से खेल मैदान व चाहर दीवारी के निमार्ण में बाधा आ रही है।
- सुमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed