{"_id":"5ff4a62e8ebc3e2e721ea6e4","slug":"the-committee-will-talk-to-organizations-of-all-states-to-strengthen-the-movement-bahadurgarh-news-rtk5895406199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को मजबूती देने के लिए सभी राज्यों के संगठनों से बात करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को मजबूती देने के लिए सभी राज्यों के संगठनों से बात करेगी समिति
विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते किसान संगठनों के नेता।
- फोटो : Bahadurgarh
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति की बैठक दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र आर्य दादूपुर ने की। बैठक में समिति से संबंधित प्रदेश के 15 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।
किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि आंदोलन को मजबूती देने के लिए सभी राज्यों की राजधानियों में समिति की तरफ से संबंधित संगठनों के साथ बातचीत की जाएगी। लोगों से गांव-गांव जाकर अपील करनी होगी कि गांव में ताश खेलने की बजाय, दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दें।
उन्होंने कहा कि पीडीएस राशन का लाभ उठाने वाले लोगों को घर-घर जाकर समझाएंगे। किस तरीके से सरकार उनको पहुंचने वाले राशन को रोकने जा रही है। खेतिहर, मजदूर, गरीब व ऑटो चालक आंदोलन में जुड़ेंगे। सभी जातियों की महासभा, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को लिखित में पत्र सौंपकर समर्थन मांगा जाएगा। शहीद परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए शहीद फंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी कोसी टू प्लस 50 प्रतिशत के लाभकारी मूल्य पर निर्धारित कर महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। आंदोलन लंबा चल सकता है इसके लिए मजबूत रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर 2+5 जन आंदोलन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यवीर हुड्डा को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के हरियाणा इकाई का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मलिक, युवा हरियाणा किसान ब्रिगेड के महासचिव सुमित छिकारा, भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, अखिल हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप धनखड़, 2+5 जन आंदोलन के महासचिव रोहताश आंबेडकरवादी, महिला नेता चंद्रकला रोहतक, युवा महिला नेता मीनाक्षी, अनिल पंघाल, दयानंद भटोल हिसार, भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन की प्रदेश महासचिव महासचिव बलबीर सिंह भैनी खुर्द, गन्ना संघर्ष समिति से विक्रम ग्रेवाल, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से कमलजीत सहित किसान संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।