फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The command of the farmers movement was in the hands of women

महिलाओं के हाथ में रही किसान आंदोलन की कमान

Tue, 19 Jan 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The command of the farmers movement was in the hands of women
मंच पर भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
आंदोलनकारी किसानों ने लंबे संघर्ष के लिए महिलाओं की भागीदारी तय करनी शुरू कर दी है। सोमवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दिन आंदोलन की कमान महिलाओं के हाथों में रही। 20 महिलाएं भूख अनशन पर बैठीं। इनमें 16 पंजाब से तो 4 बिहार की महिलाएं शामिल रहीं। सोमवार को मंच संचालन और अन्य गतिविधियों का नेतृत्व महिलाओं ने किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर डटे पंजाब के किसानों के बीच सोमवार को बिहार से काफी महिला किसान पहुंचीं। भूख-हड़ताल पर रही अमरजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। कई बार सरकार के साथ वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नहीं हो रही है। सरकार के प्रति उनमें गुस्सा बढ़ रहा है। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों पर तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं। इन कानूनों से किसानों को काफी नुकसान होगा, लेकिन मोदी सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है, लेकिन किसान भी आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। इसके लिए चाहे उन्हें कितने ही दिन आंदोलन क्यों न करना पड़े। वहीं परमजीत कौर, जमनदीप कौर ने कहा कि 19 जनवरी को सरकार के साथ होने वाली वार्ता में भी यदि कोई हल नहीं निकला तो 20 जनवरी से वे ट्रैक्टर रिहर्सल शुरू करेंगी और 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में ट्रैक्टर के साथ शामिल होंगी।
विज्ञापन

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने नयागांव चौक पर कहा कि महिला किसानों को उनके अधिकार मिलना तो दूर की बात है। अभी तक अधिकतर महिलाओं को किसान का दर्जा ही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में ये महिलाएं रही भूख हड़ताल
अमरजीत कौर पंजाब, परमजीत कौर पंजाब, जमनदीप कौर पंजाब, पुनीत कौर पंजाब, अमनदीप कौर, विपिनदीप कौर, सदविंदर कौर, आशा रानी पंजाब, अस्वित पाल कौर, छिंदो कौर, सुखविंदर कौर, जसवीर कौर, सतविंदर कौर, परमजीत कौर, जगीर कौर, गुरसित कौर, सोधिला गुप्ता बिहार, इंदू सिंह बिहार, संगीता सिंह बिहार व रीता बिहार आंदोलन में टीकरी बॉर्डर पर पहुंची और भूख हड़ताल पर रहीं।
नाटक के माध्यम से कोसा केंद्र सरकार को
टीकरी बार्डर पर डटे पंजाब के किसानों के बीच सोमवार को महिलाओं की भागीदारी अहम रही। इनमें न केवल पंजाब से बल्कि हरियाणा व अन्य प्रदेशों से भी काफी महिलाएं शामिल हुई। मंच पर महिलाओं ने नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हरियाणवीं संस्कृति में पहुंची महिलाएं आंदोलन में
सोमवार को टीकरी बार्डर पर महिला किसान दिवस मनाया गया। इसमें हरियाणवीं महिलाएं अपनी संस्कृति में पहुंची। हरियाणा की महिलाओं ने जहां दामन में टीकरी बार्डर पर आंदोलन में पहुंची। वहीं काफी संख्या में महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व विभिन्न गाड़ियोें में सवार होकर आंदोलन में शामिल हुई। महिलाएं झंडे लेकर पैदल भी आंदोलन में पहुंची और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

संगठन ने निकाला जुलूस
आज महिला किसान दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं, अन्य आंदोलनकारी महिलाओं ने मिलकर अपने टेंट पिल्लर नं 786 के सामने से धरना स्थल तक एक जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व सरोजनी देवी, विद्या देवी तथा सरला देवी ने किया। किसान विरोधी काले कानून रद्द करो, बिजली बिल 2020 वापस लो, महिला किसान जिंदाबाद, किसान मजदूरों का भाईचारा जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, किसान विरोधी केंद्र सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाए।

 टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में पहुंची महिलाएं। संवाद

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में पहुंची महिलाएं। संवाद- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed