{"_id":"64c174fd63242e10dc04b067","slug":"the-claims-of-conducting-the-exam-without-cheating-failed-the-police-also-failed-to-stop-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2144-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नकलरहित परीक्षा करवाने के दावे फेल, पुलिस भी रोकने में रही नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नकलरहित परीक्षा करवाने के दावे फेल, पुलिस भी रोकने में रही नाकाम
Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल डालते युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में बुधवार को 12वीं कक्षा में री-अपीयर आने वाले विद्यार्थियों के सभी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकलरहित कराने के सभी इंतजाम किए थे, लेकिन नकल रोकने के तमाम प्रयास विफल होते हुए दिखाई दिए।
परीक्षार्थियों को नकल डालने के लिए बाहर का हस्तक्षेप ज्यादा देखने को मिला। नकल डालने वाले युवा स्कूल की छतों व दीवारों पर चढ़कर रोशनदान में नकल डालते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन नकल रोकने में वे भी नाकाम साबित हो रहे थे क्योंकि नकल डालने वालों की संख्या काफी थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नकलरहित परीक्षा करवाने के तमाम दावे बुधवार को फेल साबित हुए। परीक्षार्थियों के साथ आए युवक परीक्षा केंद्र में खिड़कियाें व रोशनदान से परीक्षार्थियों को नकल पहुंचाते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मी नकल डालने वाले युवकाें के पीछे दौड़ते रहे, लेकिन नकल डालने वाले युवक काबू नहीं हा रहे थे।
विज्ञापन
प्रशासन व शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड से नहीं मिल पाई है कि किसी केंद्र में कोई केस बना है या नहीं।