फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city's traffic lights will be repaired with Rs 50 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 लाख रुपये से ठीक होंगी शहर की ट्रैफिक लाइट

Fri, 22 Nov 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The city's traffic lights will be repaired with Rs 50 lakh
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर रोड के सामने लगी टै्रफिक लाइटें। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा। नप की ओर से लाइटों को ठीक कराने के लिए लगाए गए 50 लाख रुपये के टेंडर में पर्याप्त संख्या में बिड नहीं होने पर दोबारा से टेंडर लगाया गया है। बहादुरगढ़ शहर में 10 स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी। अब उन्हें दुरुस्त कराकर पुलिस विभाग को हैंडओवर किया जाएगा, ताकि शहर में जाम की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन


50 लाख रुपये की लागत से ये लाइटें ठीक कराई जाएंगी। पुरानी लाइटें जो खराब हो चुकी हैं, उनके स्थान पर नई एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। स्मार्ट टैफिक कंट्रोल सिस्टम भी लगाया जाएगा, ताकि लाइटों की वजह से चौक-चौराहों पर वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस की मदद से इन लाइटों में टाइम सेट किया जाएग। लाइट ठीक होने से शहर में यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से चलेगा। गौरतलब है कि करीब 8 साल पहले 28 लाख की लागत से शहर में ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी, लेकिन शुरुआत में यह केवल एक-दो दिन ही चली। इसके बाद यह बंद हो गई। कभी इनमें टाइम सेट की समस्या आई तो कभी इनमें बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया। ऐसे में नगर परिषद की ओर से लगाई गई लाखों की राशि बर्बाद हो गई। अब नगर परिषद की ओर से दोबारा से इन लाइटों पर 50 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन




इन स्थानों पर लगी हैं शहर में ट्रैफिक लाइट

बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर मेन बाजार चौक, नाहरा-नाहरी मोड़, रेलवे रोड मोड़, झज्जर मोड़, दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर रोड के सामने, बादली चुंगी झज्जर रोड पर शुरुआत में ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। इसके बाद शहर के बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर भी तीन साल पहले विश्वकर्मा चौक, नाहरा-नाहरी रोड पर छिल्लर-छिकारा चौक पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई, लेकिन यह एक दिन भी नहीं चालू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में ट्रैफिक लाइटों को चालू करने के लिए टेंडर लगाया गया था। इसमें सिंगल बिड ही आई। ऐसे में अब दोबारा से इन लाइटों को ठीक करने के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही इन टैफिक लाइटों को दुरुस्त करते हुए पुलिस विभाग के हैंडओवर किया जाएगा।

-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article