{"_id":"0339f7bb4f97bc8a1484b2fcf6aecfb4","slug":"the-city-seal-by-the-eye-22-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 नाके लगाकर किया शहर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 नाके लगाकर किया शहर सील
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शहर की सीमाओं पर जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वहीं शहर के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। होटलों, धर्मशालाओं के अलावा किराये पर रहने वाले लोगों के बारे भी जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बहादुरगढ़ के 173 मतदान केंद्रों में से 17 केंद्रों को संवेदनशील, 32 केंद्रों को अति संवेदनशील और नौ मतदान केंद्र कमजोर वर्ग के लिए चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
बादली के 167 मतदान केंद्रों में से 24 केंद्र संवेदनशील और 41 केंद्र अति संवेदनशील हैं। 17 केंद्र कमजोर वर्ग के लिए चिह्नित किए गए हैं।
झज्जर के 167 मतदान केंद्रा में 25 केंद्र संवेदनशील, 38 अति संवेदनशील और 11 केंद्र कमजोर वर्ग के लिए हैं। इसी प्रकार, बेरी के 162 मतदान केंद्रों में 35 केंद्र संवेदनशील, 45 केंद्र अति संवेदनशील और 17 केंद्र कमजोर वर्ग के लिए बनाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन सभी मतदान केंद्रों पर तय मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इसके अलावा, 76 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगातार सक्रिय रहेंगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
जिले को दिल्ली सीमा सहित चारों तरफ से सील करने के लिए 22 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 4100 जवान तैनात हैं। इनमें जिला पुलिस के जवान, आईटीबीपी के जवान, दिल्ली सशस्त्र पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान तथा भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं।