फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city lights were blinking for five hours due to the repair of power houses

पावर हाउसों की मरम्मत से पांच घंटे गुल रही शहर की बत्ती

Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The city lights were blinking for five hours due to the repair of power houses
पावर हाउसों की मरम्मत से पांच घंटे गुल रही शहर की बत्ती
विज्ञापन

पहले जहांआरा बाग स्टेडियम के सामने वाले पुराने 33 केवी पावर हाउस की मरम्मत
दोपहर बाद गुरुग्राम रोड पर 132 केवी पावर हाउस की मरम्मत के चलते लगाए कट
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर के 33केवी पावर हाउस जहांआरा बाग स्टेडियम के अलावा गुरुग्राम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउसों की मरम्मत की। इससे शहर की करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम तक कई बार बिजली के अघोषित कट लगाए गए।
33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रखी गई। उसके बाद गुरुग्राम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस की मरम्मत के लिए पावर कट लगाया गया। इसके बाद दो घंटे तक इस पावर हाउस व लाइनों की मरम्मत का कार्य चला। इस दौरान बिजली निगम की तरफ से बिजली की लाइन इंसुलेटर, फ्यूज, जंपर बदलने के साथ-साथ टेढ़े खंभों को सीधा किया गया। बिजली निगम की तरफ से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है। जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र के लोगों को बिजली की वजह से काफी परेशानी आई है। शहर के सुभाष नगर, सामान्य अस्पताल, लोक निर्माण विश्राम गृह क्षेत्र, ग्वालीशन रोड, मॉडल टाउन, किला कालोनी, आर्य नगर पुराना तहसील रोड क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, देशवाल कॉप्लेक्स सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को ठप रखा गया।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली निगम की तरफ से लाइनों व पावर हाउसों की मरम्मत के लिए काफी संख्या में कर्मचारी लगाए गए थे। ताकि निर्धारित समय पर काम पूरा किया जा सके। लाइनों को छूने वाले पेड़ों की टहनियां भी काटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर हाउसों की मरम्मत की गई है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था। - गौरव, एसडीओ, बिजली निगम, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed