{"_id":"68dc3c0c205dc83e1f0f0e70","slug":"the-city-council-has-taken-steps-towards-making-the-city-a-divine-city-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117854-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर को दिव्य नगर बनाने की ओर बढ़े नगर परिषद के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर को दिव्य नगर बनाने की ओर बढ़े नगर परिषद के कदम
Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : नगर परिषद कार्यालय। संवाद
बहादुरगढ़। शहर को दिव्य नगर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक कदम बढ़ाया है। नगर परिषद की ओर से शहर को दिव्य और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत स्वच्छ भारत मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शहर की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी, मोटिवेशनल स्लोगन बनाए जाएंगे।
साथ ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर 100 से अधिक डस्टबिन रखे जांएगे। मुख्य मार्गों के अलावा चौक-चौराहों पर बोलार्ड व रोप लाइटें भी स्थापित की जाएंगी। नगर परिषद द्वारा इस सुंदरीकरण और स्वच्छता अभियान पर लगभग 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से टेंडर जारी कर दिया है।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि यह योजना शहरवासियों के लिए तोहफा साबित होगी। हमारा लक्ष्य बहादुरगढ़ को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाना है। दीवारों पर बनने वाली पेंटिंग्स और स्लोगन लोगों को स्वच्छता की ओर प्रेरित करेंगे। साथ ही, नई लाइटिंग और डस्टबिन लगाने से लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ को एक आदर्श और सुंदर शहर बनाने की दिशा में यह कदम बेहद अहम है। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि आमजन को स्वच्छता बनाए रखने और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी मिलेगी। नगर परिषद की ओर से यह सब कार्य आने वाले कुछ माह में पूरा कर लिया जाएगा। वॉल आर्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक चित्रकारी की जाएगी।
सुंदरीकरण के हर पहलू पर ध्यान दिया जाएगा। शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर यह काम किया जाएगा। वॉल आर्ट से लेकर आधुनिक लाइटिंग तक सब कुछ योजनाबद्ध ढंग से कराया जाएगा ताकि शहर में आने वाले लोग भी एक नया अनुभव ले सकें। यह अभियान जल्दी ही शुरू किया जाएगा और तय समय पर पूरा करने का प्रयास रहेगा।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।