फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The boyfriend killed his girlfriend when she stopped him from talking to another man

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे व्यक्ति से बात करने से रोका तो प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend killed his girlfriend when she stopped him from talking to another man
10jjrp13- पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्या का आरोपी। स्रोत- पुलिस पीआरओ
साल्हावास। गांव बहु निवासी रेखा की हत्या की गई थी। पिछले सप्ताह उसका शव गांव रुडियावास की एक जोहड़ी में मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने गांव बहु निवासी मंजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में प्रयोग की गई गाड़ी और फोन को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि वह रेखा से प्रेम प्रसंग में पिछले चार महीने से था। रेखा के किसी और युवक से बात करने पर मंजीत उर्फ मोनू को यह बात पसंद नहीं आई। उसने रेखा से किसी और युवक से बात करने से मना किया, लेकिन रेखा नहीं मानी। आरोपी व महिला दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

यह बात मंजीत उर्फ मोनू निवासी बहु को अच्छी नहीं लगी और उसने योजना बनाई। वह गाड़ी में बैठाकर रेखा को रुडियावास-मातनहेल बणी की तरफ लेकर गया। वहां दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई। जैसे ही रेखा ने मंजीत उर्फ मोनू को थप्पड़ मारा, तब वह भी तैश में आ गया और उसके साथ मारपीट करते हुए चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने शव रुडियावास बणी में जोहडी पर फेंक दिया। जब पशुपालक पशुओं को पानी पिलाने गया तो मृतक महिला के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया और शव की सूचना ग्रामीण व्हाट्सएप पर शेयर की गई तो मृतक महिला की पहचान हो गई थी।



वारदात को एक व्यक्ति कैसे दे सकता अंजाम, उठ रहे सवाल

रेखा हत्याकांड में एक आरोपी मंजीत उर्फ मोनू निवासी बहु को गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों और परिजनों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एक व्यक्ति इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है। लोगों का मानना है कि इस वारदात में कम से कम दो से तीन लोग और शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को लेकर खुलासा किया हुआ है।




महिला के पर्स में मिला एनटीपीसी प्लांट का आईडी कार्ड

मृतक महिला रेखा के पर्स से पुलिस को एक आईडी कार्ड मिला था। जो एनटीपीसी पावर प्लांट का था। आईडी कार्ड मिलने के बाद पुलिस व सीआईए टीम जांच के लिए पावर प्लांट झाड़ली में पहुंची थी। कड़ियों को जोड़ते हुए इस मामले में आरोपी तक पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed