{"_id":"61478ed68ebc3ea6a9533492","slug":"the-body-of-the-youth-found-in-the-field-was-identified-jhjhar-news-rtk624522671","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिले युवक के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिले युवक के शव की हुई पहचान
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 71 पर वीरवार की रात को गुढ़ा गांव के पास खेत में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। रविवार को शव की पहचान सिलानी गेट निवासी मनोज पुत्र रमेश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस हत्यारापियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार को शव मिलने की सूचना पर एसपी राजेश दुग्गल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि वीरवार को ही मनोज घर से गया था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदि था और वह वीरवार को ठेके की तरफ गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं आया।
वर्जन
शव की पहचान होने के बाद मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- शेर सिंह, थाना प्रभारी, दुजाना।