फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of a person was found in a well in the fields of Kanoda village, murder alleged

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा गांव के खेतों में बने कुएं में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का आरोप

Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a person was found in a well in the fields of Kanoda village, murder alleged
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कानोंदा के खेतों में बने एक कुएं में व्यक्ति का शव मिला है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही दो लोगों पर हत्या करके शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। वह गांव कानोंदा का रहने वाला था। रविवार की सुबह गांव के खेतों में स्थित एक कुएं में किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो पुलिस को शव होने की सूचना दी गई। शव को बाहर निकालने पर मृतक की पहचान गांव निवासी पवन के रूप में हुई। इसके बाद मृतक की बहनों को बुलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के गांव बाकनेर निवासी सुनीता ने बताया कि हमारा भाई पवन गांव में अकेला रहता था। भाई के नाम पर पैतृक मकान सहित कुछ जमीन है। उसे यह जमीन बेचनी थी। गांव के ही राहुल नाम के शख्स से उसने जमीन बेचने के संबंध में बातचीत कर रखी थी। 15 दिन पहले पवन उसके पास आया था। तब उसके साथ राहुल व एक अन्य युवक भी था। तब मैंने पवन से कहा कि पहले अपने परिवार के लोगों से जमीन बेचने की बात करो। यदि परिवार का कोई सदस्य जमीन नहीं खरीदता है तो फिर किसी को भी बेचो। इस बात पर राहुल बिफर गया और मेरे भाई से कहा कि तुमने मुझसे बात की थी, अब मुकर रहे हो। राहुल ने हमें ब्याना देने की बात कहकर 10 महीने का समय मांगा था। इसलिए हमने जमीन बेचने से उसे मना कर दिया। फिर उसने भाई को धमकी दी। तब मैंने अपने भाई को कुछ दिन के लिए वहां रोक लिया। इसके बाद वह वापस कानोंदा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रविवार की सुबह सूचना मिली कि पवन का शव कुएं में मिला है। मौके पर आकर देखा तो उसके सिर में चोट के निशान थे। अपने स्तर पर जांच करने पर पता चला कि रात को पवन कुएं पर राहुल और अमित के साथ था। उन्हीं दोनों ने जमीन की रंजिश रखते हुए चोट मारकर उसके भाई की हत्या की है और शव कुएं में फेंक दिया। मेरे भाई को तैरना आता था। मामले में जांच की जाए। उधर, सदर थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed