{"_id":"67be204185de82350e014ba6","slug":"the-body-of-a-missing-youth-from-khedi-jasor-was-found-in-ncr-minor-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113140-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर में मिला खेड़ी जसोर से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर में मिला खेड़ी जसोर से लापता युवक का शव
Wed, 26 Feb 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले तीन दिन से खेड़ी जसोर गांव से लापता युवक का शव आसौदा के पास एनसीआर माइनर में मिला है। माइनर से पुलिस को युवक की बाइक भी मिली है। परिजनों ने युवक की हत्या करने के बाद शव खुर्द बुर्द करने के लिए माइनर में फेंके जाने की बात कही है। आसौदा थाना पुलिस ने शव को माइनर से निकालकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मंगलवार को परिजनों ने गुमशुदगी को रिपोर्ट आसौदा थाना में दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने खेड़ी जसोर गांव के युवक सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों को दिनभर प्रयास के बाद नहर में सुमित की बाइक मिल गई। देर शाम सुमित का शव भी बरामद हो गया। शव को माइनर से बाहर निकाला गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह पता चलेगा कि यह हत्या है या फिर कोई हादसा। सुमित के भाई मनीष ने आसौदा थाने में शिकायत देते हुए कहा था कि वह गांव खेड़ी जसौर का रहने वाला है। 22 फरवरी को उसके भाई के पास गांव के ही एक लड़के का रात करीब साढ़े 9 बजे फोन आया। वह उसे बहादुरगढ़ बुला रहा था। इसके बाद उसका भाई सुमित घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया था जो अभी तक घर वापस नहीं आया है। जिसको हमने अपने तौर पर तलाश किया, परन्तु कोई पता नहीं चला। उसके हाथ पर त्रिशूल का निशान बनवा रखा था। इस मामले में पुलिस के पास खबर आई थी कि उसके भाई की हत्या करके किसी ने नहर में फेंक दिया है। आसौदा थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
खेड़ी जसोर गांव से तीन दिन पहले एक युवक लापता हो गया था। मंगलवार को परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम सूचना मिली कि लापता युवक की बाइक एनसीआर माइनर ग्रामीणों ने देखी। बाद में युवक का शव भी माइनर से मिल गया। परिजनों ने युवक को हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कई एंगल आर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
- विनोद कुमार, एसएचओ आसौदा थाना, बहादुरगढ़।