फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The auspicious time has arrived, more than 100 couples will tie the knot on 23rd November.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आ गया शुभ मुहूर्त, 23 नवंबर को 100 से अधिक युगल बंधेंगे शादी के बंधन में

Mon, 20 Nov 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The auspicious time has arrived, more than 100 couples will tie the knot on 23rd November.
लाइनपार में राधे फार्म वाटिका को सजाते कारीगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शादियों का सीजन देवउठनी एकादशी 23 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर बाजार सज चुके हैं। इस बार देवउठनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है। यह योग शाम को 5:16 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 24 नवंबर को सुबह 6:51 बजे तक है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से भी कार्यों में सफलता मिलती है। शादी सीजन को लेकर बाजारों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। होटल, वाटिकाओं को सजाने का काम शुरू हो गया है। 23 नवंबर को क्षेत्र में 100 से अधिक शादियां होंगी, जबकि पूरे सीजन में 1500 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेेंगे।
देवउठनी एकादशी से शादियों का दौर शुरू हो जाता है। वाटिकाओं, मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल व होटलों में शादी समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। उन्हें आकर्षक लुक देने के लिए कारीगर लगे हुए हैं। वाटिकाओं को भी रंग-बिरंगे फूलों से जहां सजाया जा रहा है, वहीं अनेक वाटिकाओं को भी नया लुक दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बुकिंग उनके यहां हो सकें।
विज्ञापन

आषाढ़ माह में देवशयनी एकादशी से लेकर चातुर्मास तक देवता शयन निद्रा में रहते हैं। इस अवधि के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी कहा जाता है। देवउठनी एकादशी पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगहों पर शादियां हैं। वाटिकाओं, बैंक्वेट हॉल, होटलों में शादी कराने को लेकर आयोजकों की ओर से कई माह पहले ही बुकिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों में होंगी अधिक शादियां
रेलवे रोड पर काठ मंडी में स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पंडित शियाराम ने बताया कि नक्षत्रों की गणना के अनुसार नवंबर में 23, 24, 27, 28, 29 को, दिसंबर में 3, 4, 7, 8, 9 व 15, जनवरी 2024 में 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30, 31, फरवरी में 3, 4, 6, 7, 12, 13, 16, 17, 24, 25, 26, 28, 29 और मार्च 2024 में 1, 2, 3, 4, 5, 6 तक विवाह के लिए शुभ दिन हैं। इसके बाद तारा एक माह के लिए मध्य जनवरी तक डूब जाएगा और मध्य जनवरी से फिर से शुभ दिन शुरू हो जाएंगे।


फूल वालों ने भी की तैयारी
बहादुरगढ़ क्षेत्र में इस सीजन में मार्च 2024 तक 1500 से अधिक शादियां होंगी। इसको लेकर शहर के फूल विक्रेताओं ने भी पूरी तैयारी कर ली है। गाड़ियां सजाने के साथ-साथ वाटिकाओं, कमरों और होटल को सजाने की बुकिंग ली जा रही है। लाल चौक पर फूल विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि इस बार अच्छी सीजन रहने की उम्मीद है। अभी से उनके पास बुकिंग फुल हो चुकी है। एक दिन में दो से तीन बुकिंग भी हैं। अन्य क्षेत्रों से भी कारीगरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed