फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperature will increase for two days, then cold will increase by 25

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन बढ़ेगा तापमान, फिर 25 से बढ़ेगी ठंड

Fri, 22 Nov 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase for two days, then cold will increase by 25
-फोटो 55 : रेलवे रोड पर दुकान के बाहर लटके गर्म कपड़े। संवाद
बहादुरगढ़। लगातार लुढ़कते पारे ने अब लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 39 से 95 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो-तीन दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा और सर्दी ज्यादा असर नहीं दिखाएगी। 25 नवंबर बीतने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप अचानक तेज होगा।
विज्ञापन


अब दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। 22 से 24 नवंबर तक तापमान में वृद्धि होगी और बढ़ती ठंड पर ब्रेक रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 13 डिग्री तक रह सकता है। स्मॉग और मध्यम कोहरा रहेगा। 25 नवंबर से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। 25 और 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 23 से 25 नवंबर के बीच जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उत्तरी हिस्सों से गुजरेगा। इसके असर से वीकेंड के दौरान तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। बारिश या बादलवाही जैसी गतिविधियां नहीं होंगी। नवंबर के बचे हुए दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed