फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperature reached 44 degree, people lighten due to heat

Jhajjar-Bahadurgarh News: 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, गर्मी से लोग हलकान

Sun, 18 Jun 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44 degree, people lighten due to heat
झज्जर। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन गर्मी व उमस के कारण पूरे दिन जननीवन अस्त व्यस्त रहा। शनिवार को 44 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यावरण प्रेमी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था पार्कों व घरों में कार रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम स्थान मुख्य बाजार, छिकारा चौक, लघु सचिवालय, सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल में दोपहर के समय सुनसान होने लगे हैं। लोग गर्मी, धूप के कारण घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। डॉ मोनिल ने बताया कि तेज गर्मी और लू से शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।धूप में त्वचा जलने की आशंका रहती है। जिसे सनबर्न कहा जाता है। इसलिए गर्मी में धूप से बचाव करना बेहद ही आवश्यक हो जाता हैख्क्यों कि यदि धूप सीधे मुंह पर पड़ रही है, तो लू लग सकती है। बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए और बाहर निकलने से पहले अधिक मात्रा में पानी पीकर निकलने से लू का खतरा भी कम हो जाता है। पानी में थोड़ा नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सूती कपड़े पहनने से घमोरियां नहीं होती हैं, क्योंकि सूती कपड़े पसीने को जल्दी सोख लेते हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ढीले कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed