फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   temperature dropped due to 16 mm of rain in jhajjar

झज्जर में 16 एमएम बारिश से गिरा पारा

Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
temperature dropped due to 16 mm of rain in jhajjar
झज्जर। दो दिन से आसमान में छाए बादल शनिवार की सुबह से रिमझिम बरस रहे हैं। जिले के हर क्षेत्र में बारिश का दौर चल रहा है। शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 46.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक बारिश बहादुरगढ़ में हुई है। झज्जर में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई है और बेरी क्षेत्र में भी 64 एमएम बारिश शाम 4 बजे तक हो चुकी थी। उसके बाद भी बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।
विज्ञापन

फसलों की कटाई का कार्य प्रभावित
फसलों की कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। इस समय ज्वार व बाजरे की फसल की कटाई का कार्य चल रहा है। किसानों के खेतों में पानी भरने की वजह से ज्वार व बाजरे की फसल की कटाई का कार्य प्रभावित हो गया है। सड़कों पर गड्ढों के बीच भरे पानी के वजह से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार अगले शनिवार तक तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
क्षेत्र बारिश
झज्जर 16 एमएम
साल्हावास 15.5 एमएम
बेरी 64 एमएम
मातनहेल 35 एमएम
बादली 44 एमएम
वर्जन
जिले में बाजरे की अगेती फसल की कटाई का कार्य चल रहा है। जहां पर खेतों में पानी भरा है वहां पर कटाई का कार्य भी प्रभावित होगा।
- डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed