{"_id":"698b980d8f6ad4d05a061e39","slug":"tehsildars-strike-endsregistries-and-transfer-work-will-begin-today-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121055-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म...आज से होंगी रजिस्ट्रियां व इंतकाल के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म...आज से होंगी रजिस्ट्रियां व इंतकाल के काम
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में काउंटर पर रजिस्ट्री को लेकर पूछताछ करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़/झज्जर। राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार से रजिस्ट्री, इंतकाल, शपथ पत्र समेत राजस्व संबंधी अन्य कार्य शुरू हो सकेंगे। मंगलवार को झज्जर में जिला राजस्व अधिकारी ने दो रजिस्ट्री की। वहीं बहादुरगढ़ में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
हालांकि, रजिस्ट्री के लिए दो टोकन जारी किए गए थे लेकिन कागजातों में कमी होने के कारण एसडीएम अभिनव सिवाच की ओर से रजिस्ट्री नहीं की गई। वहीं चार रजिस्ट्रियां स्वीकृति के लिए पोर्टल पर अपलोड की गई थी जिन्हें स्वीकृति दी गई है।
अब तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से ये रजिस्ट्रियां हो सकेंगी। गौरतलब है कि तहसीलदारों की हड़ताल के कारण चार दिन में 65 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। इसके अलावा इंतकाल, प्रमाण पत्र व अन्य प्रशासनिक कार्य नहीं हो सके जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान बहादुरगढ़ में वीरवार को 35, शुक्रवार को 18, सोमवार को 10 व मंगलवार को 2 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकी। इसके अलावा करीब 100 से ज्यादा रजिस्ट्रियों को पेपरलेस सिस्टम में अपडेट नहीं किया जा सका। इनकी भी ऑनलाइन अप्रूवल की प्रक्रिया रुकी रहीं। 200 से ज्यादा इंतकाल के मामले अटके हुए हैं।