फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Talented women honored at Anganwadi Center

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र में प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Talented women honored at Anganwadi Center
फोटो नंबर 72: सम्मान समारोह में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएं। (संवाद) - फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
बादली। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को बताया कि किसी भी सूरत में बाल विवाह को रोकने का प्रयास करना महिलाओं की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। बाल विवाह समाज के लिए एक कलंक साबित होता है। इस अवसर पर महिलाओं को सामूहिक शपथ भी दिलाई गई कि वह अपने बच्चों के पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ प्रियंका और सुपरवाइजर राखी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, कांता, बंटी, गीता, संतोष, सरोज, कृष्ण, मंजू और अनीता सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed