फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Take care of health in cold, falling temperature

Jhajjar-Bahadurgarh News: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा क्षेत्र, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Take care of health in cold, falling temperature
बहादुरगढ़। हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी ठंड लगातार बढ़ेगी। उधर चिकित्सकों ने इस कड़कड़ाती ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचने की सलाह देते हुए सुबह की सैर बंद करने को कहा है। हालांकि शनिवार को धूप खिली, लेकिन हवाएं भी ठंड रहीं।
विज्ञापन

शीतलहर चलने से तापमान नीचे आ गया और लोग ठंड से कांप उठे। अब इस ठंड की चपेट में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी आने लगे हैं। चिकित्सकों ने लगातार बढ़ रही इस ठंड से बचने की सलाह दी है। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल उजाला सिग्नस के डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि अबकी बार ठंड पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा हो रही है। इस मौसम में अभिभावकों को चाहिए कि वे छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें और उन्हें गर्म कपड़ों से ढककर रखे ताकि वे ठंड लगने से बच सके।
विज्ञापन

इस तरह करें नन्हें बच्चों का ठंड से बचाव
-धूप निकलने पर गर्म पानी से हर रोज स्नान कराएं और गर्म कपड़े पहनाकर ज्यादा समय धूप में रखें।
-बच्चे का शरीर एक्टिव रहे, इसके लिए बच्चे के साथ खेलते रहें।
-रात में ज्यादा ठंड होने पर कमरे को गर्म रखने का उपाय करें।
-सर्दी-खांसी होने पर अगर बच्चा दूध नहीं पी रहा हो या तेज बुखार के अलावा अगर बच्चा तेज सांस ले रहा है और सुस्त होने के साथ कमजोरी हो और उल्टियां कर रहा है तो तुंरत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्दी मेें बच्चे को दुपहिया वाहन पर बैठाने से बचें।
-दुपहिया पर बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं तो कपड़े से ढककर रखें, ताकि हवा न लगे।
-छोटे बच्चों को ऊनी कपड़े, जूते व सिर पर ऊनी कपड़ा पहनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed