फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   tain passanger alart for ticket brokar

सावधान : टिकिट दलालों से बचे यात्री

Sun, 07 Feb 2016 01:33 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
tain passanger alart for ticket brokar

उत्तर रेलवे ने टिकट दलालों से रेल मुसाफिरों को आगाह किया है। इसके लिए उन्होंने सभी टिकट व रिजर्वेशन काउंटरों पर अब तक पकड़े गए दलालों को लेकर उनके पोस्टर भी लगाए हैं।

विज्ञापन


साथ में इनके माध्यम से चेताया है कि यदि कोई व्यक्ति टिकट बुक कराने में किसी तरह की कोई दलाली करता है तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उन्हें पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


अनेक शातिर किस्म के लोग किसी न किसी रेलवे कर्मी से सांठगांठ करके टिकटों की कालाबाजारी करने का धंधा करते हैं। काफी लोग उनके जाल में फंस जाते हैं जिन्हें या तो लंबी दूरी के लिए सफर करना पड़ता है या फिर उन्हें रिजर्वेशन करानें के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काउंटरों के आसपास ही ये दलाल लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें फंसा लेते हैं और उसने काफी रुपये शुल्क ले लेते हैं। जिससे न केवल यात्रियों को आर्थिक परेशानी होती है बल्कि रेलवे विभाग में इसेे लेकर गलत संदेश भी जाता है।

ऐसे में इस तरह के जालसाजों से बचने के लिए अब रेलवे के अधिकारियों ने टिकट दलालों पर नजर रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं साथ में आमजन को भी उनके फोटो के माध्यम से उनका हुलिया बताकर आगाह भी किया है। साथ में उन्हें जो भी इस तरह के कार्य में संलिप्त नजर आता है उसे पकड़वाने में सहयोग भी मांगा है।


बता दें कि टिकट दलाली करने वाले शातिर लोग अक्सर कम पढ़े-लिखे लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे खूब पैसे कमाते हैं। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों के आसपास मौका मिलते ही ये वे भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उन्हें जल्द सुविधा देने का दम भरते हुए उनसे काफी अदायगी कर लेते हैं।

एक ही पोस्टर में 44 के फोटो


रेलवे की ओर आमजन को सावधान करने के लिए 44 टिकट दलालों के फोटो एक ही पोस्टर पर प्रिंट करवाकर उन्हें रिजर्वेशन काउंटर की दीवार पर चस्पाया गया है।
यही नहीं यात्रियों को आगाह भी किया जाता रहता है कि टिकट दलालों के बहकावे में न आए और न ही उनसे टिकट खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed