{"_id":"68f93b352e4f2d78d70c566e","slug":"swapan-kitchen-could-not-be-started-in-civil-hospital-even-after-a-month-of-inauguration-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127499-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्घाटन के एक माह बाद भी सिविल अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई स्वापन रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्घाटन के एक माह बाद भी सिविल अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई स्वापन रसोई
Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
22jjrp14- सिविल अस्पताल में वह स्थान जहां पर रसोई खोली जानी है। संवाद
झज्जर। सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए स्वापन रसोई की शुरुआत की गई थी। इसका उद्घाटन भी मंत्री के हाथों करवा दिया गया, लेकिन अब तक यह रसोई चालू नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आर्थिक कारणों के चलते यह रसोई अब तक चालू नहीं हो सकी है।
गत 25 सितंबर को सरकारी अस्पताल में स्वापन रसोई का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया था। इस रसोई को पुरानी लैब में बनाया गया था। इसका मकसद सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों को खाना उपलब्ध करवाना था। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की तरफ से करना था, जबकि इसका नवीनीकरण अस्पताल प्रशासन ने करना था।
एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक रसोई विधिवत रूप से शुरू नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आर्थिक कारणों के चलते अब तक रसोई शुरू नहीं हो सकी है, जबकि जहां रसोई बनाई गई है, उसके बाहर एक माह से पोस्टर लगे हुए हैं। लोग भी रसोई शुरू होने से काफी खुश थे, क्योंकि उनको खाना व अन्य सामान लाने के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
रसोई खुलने से राहत मिलने वाली थी, लेकिन अब तक रसोई नहीं खुली है। बीपीएम अजय कादियान ने बताया कि सिविल अस्पताल में रसोई की शुरुआत की जानी है। कुछ आर्थिक दिक्कतों के चलते रसोई की शुरुआत नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।