फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Surya tops in slogan writing and Honey Yadav tops in poster making

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन राइटिंग में सूर्या और पोस्टर मेकिंग में हनी यादव अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Surya tops in slogan writing and Honey Yadav tops in poster making
फोटो : 16प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्लोगन राइटिंग में प्रथम सूर्या, द्वितीय अमानिया और तृतीय चंचल रही। वहीं, पोस्टर मेकिंग में प्रथम हनी यादव, द्वितीय संजना और तृतीय मुस्कान रही।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 64 छात्राओं ने भाग लिया और अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा संदेश देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

छात्राओं द्वारा बनाए गए स्लोगन और पोस्टरों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने के संदेश प्रमुख रूप से झलके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक हो सकती है, जब छात्र-छात्राओं का मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास मजबूत हो।
डॉ. यादव ने छात्राओं से अपील की है कि वे अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ें, संवाद बनाए रखें और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करें।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रितु चौधरी ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल छात्राओं की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं। इस अवसर पर डॉ. सुचेता रानी, प्रियंका, ममता, मनीषा सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed