फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Survey started to expand the city council

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद का विस्तार करने के लिए सर्वे शुरू

Tue, 28 Nov 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Survey started to expand the city council
बहादुरगढ़। नगर परिषद की बैठक में पार्षदों की ओर से पास किए गए निकाय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए नप ने शहर की सीमा के विस्तार पर काम शुरू कर दिया है। नप ने शहरी क्षेत्र की शेष 38 अवैध कॉलोनियों और सीमा विस्तार का सर्वे करने के लिए सर्वे का वर्क आर्डर जारी कर दिया है। कंपनी की ओर से सर्वे भी किया जा रहा है। शहर का सर्वे पूरा होने के बाद एक रिपोर्ट तैयार करते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मार्फत सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की स्वीकृति मिलने पर निकाय सीमा बढ़ जाएगी। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों की ओर से सरकार को जो रिपोर्ट भेजी जाएगी, उसमें बहादुरगढ़ को नगर निगम बनाने की संस्तुति की जाएगी। 12 व 13 मई 2023 को नगर परिषद की सामान्य बैठक हुई थी। इसमें शहर की निकाय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें गांवों के लाल डोरे व फिरनी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किए जाने का प्रस्ताव है। सीमा विस्तार के लिए सर्वे करवाकर एक नक्शा तैयार कराया जाएगा। इससे नगर परिषद की आय भी बढ़ने की उम्मीद है। शहर का विकास भी तीव्र गति से बढ़ेगा। नप की ओर से 14 अवैध कालोनियों की रिपोर्ट सरकार को भेज रखी है। 38 कालोनियां शेष रह गई थी। उनके साथ-साथ शेष अन्य अवैध कालोनियों का भी अब सर्वे हो जाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों को शामिल करने की योजना
इसमें गांवों को छोड़कर टीकरी बार्डर से लेकर एमआइई पार्ट ए व बी से होकर नजफगढ़ रोड, नया गांव, बालौर बाईपास से झज्जर रोड पर नूना माजरा गांव की सीमा में आने वाली प्राइवेट कालोनियों को शामिल करने का सुझाव था। टांडाहेड़ी, मांडौठी के साथ लगते इंडस्ट्रियल एरिया, जाखौदा बाईपास से बराही गांव की सीमा तक तथा निजामपुर और बामनौली गांव की सीमा तक निकाय सीमा का विस्तार दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
नगर परिषद की मई माह में हुई सामान्य बैठक में सीमा विस्तार का एजेंडा रखा गया था। पार्षदों की सहमति से यह प्रस्ताव पास हो गया था। अब इसके लिए वर्क आर्डर दे दिया गया है। सर्वे शुरू हो गया है। यह शहर के विकास के लिए एक मील का पत्थर होगा। सीमा विस्तार से नप की आय बढ़ेगी। आय के साथ विकास भी होगा।


-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।



वर्जन...

सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास किया गया है। पीडी कंसलटेंसी कंपनी की ओर से सर्वे शुरू किया जा चुका है। जल्द ही सर्वे पूरा होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed