फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Survey of Income Tax Department continues even after 40 hours in ADS Spirit Company in Haryana

Haryana: एडीएस स्प्रिट कंपनी में 40 घंटे बाद भी आयकर विभाग का सर्वे जारी, गेट पर सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाई

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
सार

कंपनी के गेट पर सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाई गई है। फोटो खींचने वालों के फोन जब्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया कंपनी के लेखा विभाग में चल रही है। टीम की तरफ से पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है।

विज्ञापन
Survey of Income Tax Department continues even after 40 hours in ADS Spirit Company in Haryana
एडीएस के पुराने बस स्टैंड स्थित कार्यालय के बाहर खड़े आयकर अधिकारियों के वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में बेरी-कलानौर मार्ग पर स्थित एडीएस कंपनी में बुधवार की सुबह से फिर आयकर विभाग की टीम निरंतर जांच में जुटी रही। 40 घंटे बाद भी सर्वे की कार्रवाई पूरी नहीं हुई। आयकर विभाग की टीम रात तक कंपनी में रही और रिकॉर्ड की जांच करती रही।

विज्ञापन


आयकर विभाग के टीम ने बुधवार की सुबह 7:40 बजे से कंपनी में डेरा डाला हुआ है और किसी व्यक्ति को बिना अनुमति कंपनी में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालांकि विभाग की टीम का कोई भी अधिकारी कंपनी से बाहर नहीं आ रहा है। पूरी प्रक्रिया कंपनी के लेखा विभाग में चल रही है। टीम की तरफ से पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन

 
बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को कंपनी के गेट पर सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ाते हुए सुरक्षा और सख्त कर दी गई। बुधवार को जहां कंपनी के गेट पर एक-एक कर्मचारी को तैनात किया गया था, वहीं गुरुवार को दोनों गेटों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 3-3 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी व्यक्ति को फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सीआरपीएफ के जवानों को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति फोटो खींचता दिखाई देता है तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाए। सीआरपीएफ के कर्मचारी ही नहीं कंपनी के सुरक्षा कर्मी भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, रोहतक सहित कई जगह आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह एक साथ जांच के लिए पहुंची थीं। बेरी की एडीएस कंपनी में भी विभाग की टीम निरंतर रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही। लोकल पुलिस व प्रशासन के किसी भी अधिकारी को साथ नहीं लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी टीम लोकल पुलिस की बजाए सीआरपीएफ की टीम को साथ लेकर आई हुई है। आयकर विभाग की टीम आठ गाड़ियों में बेरी पहुंची थी।

बहादुरगढ़ में दो कंपनियों के ठिकानों पर जारी रहा आयकर का सर्वे
बहादुरगढ़ में शराब का कारोबार करने वाली कंपनी एडीएस स्प्रिट लिमिटेड और रीयल एस्टेट कंपनी एचएल सिटी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा की गई थी।

एडीएस स्प्रिट और एचएल सिटी के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने जांच पड़ताल बुधवार सुबह आरंभ की थी। यह स्पष्ट नहीं हा पाया है कि इस कार्रवाई के दौरान कहां से क्या मिला। जहां जांच पड़ताल चल रही है, वहां सीआरपीएफ के जवानों ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया।

शहर में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एडीसीएस के निदेशक के निवास व कार्यालय, सदर थाना के सामने व आरजे अस्पताल के निकट स्थित कार्यालय और गांव सिद्दीपुर लोवा स्थित पैतृक निवास में भी जांच पड़ताल चली। कंपनी के एक अधिकारी ने आयकर विभाग की का कार्रवाई को सामान्य प्रक्रिया बताया।


उधर, सेक्टर-37 स्थित एचएल सिटी कंपनी के कार्यालय व कंपनी निदेशक के निवास स्थान पर भी आयकर विभाग ने बुधवार सुबह सर्वे आरंभ किया, जो गुरुवार शाम तक चलता रहा। कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने कहा कि कंपनी हमेशा विधि के अनुसार काम करती है, यह विभाग की सामान्य कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed