{"_id":"68000ccf1d3a4fe55d010c9c","slug":"suruchi-won-gold-and-manu-won-silver-medal-in-issf-shooting-world-cup-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-120746-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में सुरुचि ने स्वर्ण व मनु ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में सुरुचि ने स्वर्ण व मनु ने रजत पदक जीता
Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
16jjrp07- झज्जर। मनु भाकर
- फोटो : संवाद
साल्हावास। पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में गांव सासरौली की बेटी सुरुचि फौगाट ने मंगलवार रात को स्वर्ण पदक व गांव गोरिया की बेटी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने रजत पदक प्राप्त किया है। वहीं मनु भाकर को भीम अवार्ड, अर्जुन अवार्डी और हाल ही में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।
पेरू के लीमा में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 के पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत हुई और भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पहले दिन के अंत में चीन को पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सुरुचि ने हमवतन और पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस दौरान मनु भाकर भी पीछे नहीं रहीं और उसने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था।
अठारह वर्षीय सुरुचि ने 243.6 के अंतिम स्कोर के साथ लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता है। उसने मनु भाकर को 1.3 अंकों से पीछे छोड़ दिया। मनु भाकर ने 242.3 अंक हासिल कर रजत जीता है, जबकि चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता। भारत ने लीमा में आईएसएसएफ विश्व कप में मजबूत शुरुआत की, पहले दिन तीन पदक हासिल किए। मनु भाकर ने कहा कि युवा भारतीय निशानेबाजों को आगे आते और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते देखना मुझे वाकई बहुत खुशी देता है। सुरुचि ने ब्यूनस आयर्स और अब लीमा में असाधारण प्रदर्शन किया है।