फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Supply of LPG, petrol and diesel is normal: DC

Jhajjar-Bahadurgarh News: एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य - डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Supply of LPG, petrol and diesel is normal: DC
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। डीसी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले तथा कालाबाजारी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों से भी विशेष अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम के कारण पलायन न करें। यदि किसी श्रमिक को एलपीजी की उपलब्धता या कार्य स्थल से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। आमजन कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01251-252516 पर संपर्क करें। यह सेवा सप्ताह के सभी सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed