फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Supply of 400 tonnes of refined affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: 400 टन रिफाइंड की आपूर्ति प्रभावित

Wed, 14 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Supply of 400 tonnes of refined affected
झज्जर। किसान आंदोलन का असर उद्योगों पर पड़ना शुरू हो गया है। गुजरात से ट्रेन के जरिये झज्जर पहुंचने वाले रिफाइंड की आपूर्ति पंजाब और दिल्ली में बंद हो गई है। ऐसे में लगभग 400 टन रिफाइंड दिल्ली और पंजाब सप्लाई नहीं हो सका है। इससे करोड़ों रुपये के आर्डर रद्द हो रहे हैं।
विज्ञापन

गुजरात बंद्रगाह से ट्रेनों के जरिये रिफाइंड झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है। यहां से ट्रकों के माध्यम से रिफाइंड को पंजाब और दिल्ली सप्लाई किया जाता है। दिल्ली और पंजाब में 200-200 टन रिफाइंड जाता है, लेकिन किसान आंदोलन के चलते इस बार दोनों जगह रिफाइंड की सप्लाई नहीं हुई है। यहां से ट्रक पंजाब और दिल्ली के मुंढका व अन्य क्षेत्रों में जाते थे, लेकिन किसान आंदोलन के चलते ट्रक न तो आ पा रहे हैं और न ही वहां जा पा रहे हैं। ऐसे में पंजाब और दिल्ली में रिफाइंड की सप्लाई नहीं हो सकी। ट्रक यूनियन के विजय कुमार ने बताया कि झज्जर से रिफाइंड की सप्लाई मुख्य रूप से ज्यादा होती है। ट्रेनों में आने वाला रिफाइंड आगे ट्रकों में लादकर दिल्ली व पंजाब जाता था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते इस बार आर्डर नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed