{"_id":"65db6220120465755405f006","slug":"superfast-bus-service-started-from-jhajjar-to-chandigarh-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108234-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर से चंडीगढ़ तक सुपरफास्ट बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर से चंडीगढ़ तक सुपरफास्ट बस सेवा शुरू
Sun, 25 Feb 2024 09:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए झज्जर-सोनीपत-चंडीगढ़ सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की गई है। बस झज्जर से सोनीपत, चंडीगढ़ वाया छारा, सांपला, खरखौदा, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल, नीलोखेड़ी, पिपली, शाहबाद, अंबाला, जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुचेगी। यह बस झज्जर से सुबह 6.35 बजे सांपला से सुबह 7.10 बजे, खरखौदा से सुबह 7.45 बजे, सोनीपत से सुबह 8.15 बजे और पानीपत से सुबह 9.20 बजे के बाद चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी चंडीगढ़ से झज्जर दोपहर 1.50 बजे, करनाल से शाम 4 बजे, पानीपत से शाम 5 बजे, सोनीपत से शाम 6.20 बजे के बाद झज्जर पहुंचेगी। हरियाणा का सबसे बड़ा शहीद मेजर अमित देसवाल बस स्टैंड परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा हरिद्वार, बाबा खाटू श्याम,आगरा, मेरठ, मथुरा और बाबा बैजनाथ क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन