फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Super-100 exam will be held today at 6 centres, 1482 students will appear.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज 6 केंद्रों पर सुपर-100 की परीक्षा, 1482 विद्यार्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Super-100 exam will be held today at 6 centres, 1482 students will appear.
झज्जर।
विज्ञापन

सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिले में 6 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए कुल 1482 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
मंगलवार शाम तक 1348 विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर डाउनलोड कर लिए हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में परीक्षा देने आना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर एक फोटो चिपकाना होगा और इसे प्रिंसिपल से सत्यापित करवाकर लाना होगा।
विज्ञापन

जिले भर से लगभग 1482 विद्यार्थी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा देंगे। सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को 11वीं व 12वीं कक्षा में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया कि बुधवार को 6 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल झज्जर, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed