{"_id":"68a8d31b156027e8bf08b836","slug":"students-will-be-able-to-know-the-background-of-schools-by-visiting-them-twinning-of-schools-program-will-start-in-pm-shri-schools-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-125271-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूलों का भ्रमण कर उनकी पृष्ठभूमि जान सकेंगे विद्यार्थी, पीएम श्री स्कूलों में शुरू होगा ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूलों का भ्रमण कर उनकी पृष्ठभूमि जान सकेंगे विद्यार्थी, पीएम श्री स्कूलों में शुरू होगा ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम
विज्ञापन
जिले के 8 पीएम श्री स्कूलों के लिए 24 हजार रुपये का बजट किया गया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के 8 पीएम श्री स्कूलों में ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स कार्यक्रम शुरू करने की मंजूरी शिक्षा विभाग ने दी है। इसके लिए विभाग की तरफ से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भेजी गई है। कार्यक्रम इसी वर्ष 2025-26 में लागू होगा। इसके लिए कुल 24 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। इस योजना का उद्देश्य अलग-अलग पृष्ठभूमि और वातावरण वाले स्कूलों को आपस में जोड़ना है।
ग्रामीण स्कूलों को शहरी और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों को आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। जिले के हर पीएमश्री स्कूल से 20 सदस्यीय दल शामिल होगा। इसमें 9 लड़के, 9 लड़कियां, एक पुरुष व एक महिला शिक्षक भाग लेगा। इसके बदले पार्टनर स्कूल भी उतनी ही संख्या में छात्रों व शिक्षकों को भेजेगा।
विजिट का शेड्यूल दोनों स्कूलों के प्राचार्यों सहमति से तय किया जाएगा। एक दिन का आदान-प्रदान कार्यक्रम रखा जाएगा। उच्च शिक्षा संस्थानों की विजिट अधिकतर शनिवार को कराई जाएगी ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
इसके लिए हर पीएमश्री स्कूल को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें छात्रों-शिक्षकों का परिवहन, अन्य खर्च शामिल होंगे। अल्पाहार, प्रमाण पत्र, पुरस्कार व विद्यार्थियों के लिए परिवहन के लिए एक हजार, खानपान के लिए 800 रुपये, कैश अवार्ड के लिए 600 रुपये और बैनर या अन्य खर्च के लिए 600 रुपये दिए जाएंगे।
ऐसे रहेंगी गतिविधियां
पहला घंटा छात्रों का परिचय और फेस-टू-फेस इंटरेक्शन कराया जाएगा। दूसरे घंटे में खेलकूद गतिविधियां, तीसरा तीसरे में सांस्कृतिक या क्विज कार्यक्रम, चौथे घंटे शिक्षक-शिक्षक संवाद होगा। उसके बाद 30 मिनट प्रयोगशाला भ्रमण, 30 मिनट पुस्तकालय भ्रमण करवाया जाएगा।