{"_id":"6aee33f30e44cb11cd0c6411","slug":"students-gave-vibrant-performances-at-the-cultural-programme-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-142164-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
विज्ञापन
06jjrp05- गंगा इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन डाॅ. सुशील गुप्ता व अन्य। स्
- फोटो : udhampur news
झज्जर। गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कबलाना में स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता और निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर आपसी द्वेष और नकारात्मक विचारों को त्यागकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। शिक्षकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और विद्यार्थियों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर आर्किटेक्ट अमित गर्ग, देवल राजवंशी, शिल्पी चड्ढा, डॉ. जोगिंद्र सिंह, डॉ. राकेश जून, डॉ. पूनम हुड्डा सहित संस्थान के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।