फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   student's body was found

17 किलोमीटर छूर नहर में तैरता मिला छात्र का शव

Thu, 11 Jun 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
student's body was found
गोच्छी में मंगलवार को जेएलएन कैनाल में डूबे दसवीं कक्षा के छात्र का शव वीरवार की सुबह मातनहेल गांव के पास नहर में उतराता हुआ पाया गया है। छात्र के परिवार के कुछ युवक नहर की पटरी पर उसकी तलाश में घूम रहे थे। युवकों ने घटना स्थल से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर मातनहेल गांव के पास नहर में शव उतराता हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को गांव गोच्छी निवासी 10वीं कक्षा का छात्र अनिल नहाते समय जेएलएन नहर में डूब गया था। वह नहर में तेज बहाव होने के कारण गहरे पानी डूब गया और उसके बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने मंगलवार को ही छात्र की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस व प्रशासन की टीम दो दिन तक नहर पर तैनात रही। प्रशासन की तरफ से बुलाए गए गोताखोर नहर में छात्र का तलाशते रहे लेकिन वह काफी पर्यास के बाद भी गोताखोरों के हाथ नहीं लगा। पुलिस की तरफ से दो गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। बुधवार की शाम को पुलिस ने नाव मंगवाकर उसे भी नहर में उतारा था। जब प्रशासन को कोई सफलता नहीं मिली तो वीरवार को एक बार फिर से नहर का दौरा करना शुरू किया गया। इसके बाद मातनहेल गांव के पास नहर में शव उतराता हुआ पाया गया। छात्र के परिवार में उसका एक बड़ा भाई लाला है जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पिता की करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव गोच्छी में जेएलएन नहर में 10वीं कक्षा का नहाते समय डूब गया था। वीरवार को छात्र का शव मातनहेल गांव के पास नहर में उतराता हुआ पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed